फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NIA

अफसरों के अंदाजा में गनर व नीली बत्ती से पहुंचता था नंदलाल

Tue, 17 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
NIA
अंबेडकरनगर। एनआईए की गिरफ्त में आया नंदलाल गांव में अफसरों के अंदाज में पहुंचता था। वह जब भी गांव आता तो उसके पास न सिर्फ सचिवालय का पास लगा वाहन होता था बल्कि नीली बत्ती के साथ पुलिस की वर्दी में जवान भी आगे-पीछे रहते थे। बसखारी क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि से उसकी काफी करीबी थी। वह गांव के बजाए बसखारी में ज्यादा रहता था।
विज्ञापन

एनआईए की पकड़ में आए नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी (48) की छवि उसके अपने गांव व आसपास किसी बड़े अफसर के रूप में थी। यूं तो उसके पिता स्वर्गीय रामकिशन सोनी सराफा का कारोबार करते रहे, लेकिन नंदलाल ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार, वह जेएनयू में रहकर शिक्षा ग्रहण करता था तो कुछ ने बताया कि दिल्ली के ही एक विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल कर रहा था। बाद में उसने गांव में बताया कि वह बड़ा अफसर बन गया है।
विज्ञापन

उसके तीन भाई गांव में ही सरार्फा कारोबार करते हैं और उससे अलग रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मां की देखभाल के लिए ही तीन चार माह में वह एक बार यहां आता था। उस समय उसके पास लखनऊ सचिवालय का पास लगी लग्जरी गाड़ी होती थी। उस पर नीली बत्ती भी लगी रहती थी। एक गार्ड भी साथ रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह यहां रात में नहीं रुकता था। मां व अन्य लोगों से मिलने के बाद ज्यादातर समय बसखारी के एक जनप्रतिनिधि के साथ ही बिताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed