फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Network problem will be overcome in District Hospital and Medical College

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में दूर होगी नेटवर्क दिक्कत

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Network problem will be overcome in District Hospital and Medical College
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में शीघ्र ही नेटवर्क की दिक्कत दूर हो जाएगी। इन दोनों अस्पतालों में बीएसएनएल टावर की स्थापना शुरू कर दी गई है। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से स्थापित किए जाने वाले दोनों टावर कार्यदायी संस्था टेक्यॉन लगा रही है। संभावना है कि एक सप्ताह के अंदर दोनों टावर का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इनके संचालन से दोनों ही अस्पतालों में हो रही नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी। इससे न सिर्फ टेली मेडिसिन, बल्कि अन्य प्रकार की सुविधाओं का मरीजों व तीमारदारों को समुचित लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में अक्सर नेटवर्क समस्या के चलते एक तरफ जहां विभिन्न प्रकार की जांच प्रभावित होती हैं, तो वहीं बीते दिनों ही संचालित टेली मेडिसिन सेवा का समुचित लाभ भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जैसी जांच का लाभ भी अक्सर नेटवर्क समस्या के चलते नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

कभी-कभी नेटवर्क की समस्या इतनी अधिक हो जाती है, जिससे जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई प्रकार के ऑफिशियल कार्य भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में नेटवर्क समस्या को दूर करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई गई। इस बीच इसे गंभीरता से लेते हुए इन दोनों अस्पतालों में बीएसएनएल टावर लगाए जाने का निर्णय बीते दिनों मुख्यालय ने लिया था। इसका एक बड़ा कारण यह भी था कि इन दोनों अस्पतालों पर मुख्यालय से लाइव नजर रखी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बीते रविवार से जिला अस्पताल में बीएसएनएल टावर लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। कार्यदायी संस्था टेक्यॉन के सुपरवाइजर अरुण कुमार ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये की लागत से दोनों अस्पतालों में टावर लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में टावर लगाया जा रहा है। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भी टावर लगा दिया जाएगा। बताया कि एक सप्ताह के अंदर दोनों टावर का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मरीजों को मिलेगा लाभ
टावर के संचालन से न सिर्फ टेली मेडिसिन का समुचित लाभ मरीजों को मिलेगा, बल्कि विभिन्न प्रकार की जांच भी सुचारु रूप से हो सकेंगी। इसके अलावा ऑफिशियल कार्य भी सुचारु रूप से हो सकेगा।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed