{"_id":"172926db50dfdd810335cebf6bf219d2","slug":"network-fell-40-thousand-holders-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेटवर्क फेल, 40 हजार खाताधारक परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क फेल, 40 हजार खाताधारक परेशान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके चलते तीनों बैंक शाखाओं से जुड़े करीब 40 हजार बैंक उपभोक्ता प्रभावित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में खाताधारक बैंक शाखाओं में पहुंचते हैं और निराश होकर वापस लौटने को विवश हैं। नेटवर्क की खराबी दूर न होने से खताधारकों में आक्रोश है। बैंक का भी लाखों रुपए का लेन देन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों में शाखाएं खोली गई हैं। इसी बैंक की शाखा सूरापुर, केदारनगर व हीरापुर में भी खुली है। बताया जाता है कि तीनों बैंक शाखाएं आपस में कनेक्ट हैं। बीते दिनों से नेटवर्क की खराबी के चलते तीनों बैंक शाखाओं में लेन देन का कार्य पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
इससे प्रतिदिन तीनों शाखाओं पर खातधारक पहुंचते हैं और काम न हो पाने के चलते मायूस होकर लौट जाते हैं। बैंक प्रबंधन नेटवर्क की खराबी दूर कराने को प्रयासरत है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
बैंक शाखाओं में बैंकिंग कार्य ठप होने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बैंक प्रबंधन को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमाम उम्मीद लगाए बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की धन निकासी न हो पाने के आक्रोश का सामना बैंककर्मियों को भी करना पड़ रहा है।
सूरापुर शाखा के प्रबंधक रामजी श्रीवास्तव की मानें तो उनके यहां करीब 16 हजार उपभोक्ता हैं। प्रतिदिन लगभग 40 लाख रुपए का लेन देन होता है। तीन दिन से बैंक कार्य ठप होने से काफी नुकसान हो रहा है। बताया कि केदारनगर व हीरापुर स्थित शाखा में भी करीब 15-15 हजार उपभोक्ताओं के खाते हैं।
यहां भी काम ठप होने से उपभोक्ताओं को मुश्किल हो रही है। नेटवर्क कहां से खराब हुआ है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। इसके चलते ही तीन दिनों से बैंकिंग कार्य ठप है। कहा कि उम्मीद है कि शुक्रवार रात तक खराबी दूर कर ली जाए।
सूरापुर बैंक शाखा शुक्रवार को पहुंचे राजेश कुमार, बृजभूषण, रामजीत व हीरालाल आदि ने बताया कि वह आज दूसरे दिन धन निकासी के लिए आए हैं। गुरुवार को उनसे कहा गया था कि शुक्रवार से लेनदेन का कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन यहां आज भी वही समस्या सामने है।