फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Negligence should not be shown in treating patients: Arvind

मरीजों को इलाज में न बरती जाए लापरवाही : अरविंद

Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence should not be shown in treating patients: Arvind
अंबेडकरनगर। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करें, सभी प्रकार की जांचें भी सुचारु रूप से की जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह निर्देश बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने जिम्मेदारों को दिए। बाद में उन्होंने बसखारी ब्लाॅक पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएचसी रामनगर का भी बाद में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने जिला अस्पताल के एनआरसी, डायलिसिस कक्ष, मातृ-शिशु विंग, एसएनसीयू वार्ड पहुंचकर निरीक्षण किया। मातृ-शिशु विंग में उन्होंने महिलाओं से फीडबैक लिया। अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। वन स्टॉप वन सेंटर कक्ष में पहुंचकर वहां मौजूद पीड़ित से वार्ता कर हालचाल जाना। आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण बेहतर ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद उन्होंने बसखारी ब्लाॅक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी के साथ ही ब्लाॅकस्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ पात्रों को दिया जाए। जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें समय रहते पूरा किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मार्ग निर्माण की मांग की गई। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार किया जाएगा। बाद में उन्होंने सीएचसी रामनगर पहुंचकर मौजूद मरीजों से वार्ता की। जिम्मेदारों को मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed