फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Necessary to make effective the control room

कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाना जरूरी

Mon, 04 Jan 2016 11:09 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

कहीं कहीं तो इतचनी देर से पहुचती है कि तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग चुके होते हैं। बीते दिनों ही जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े 37 लाख की लूट मामले में भी कंट्रोल रूम को सूचना के तत्काल बाद यदि पुलिस ने घेराबंदी की होती, तो शायद बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।

विज्ञापन


घटना व दुर्घटना होने पर पुलिस की तत्काल सहायता लिए जाने को लेकर चलाई जा रही 100 नंबर डायल योजना जिले में लोगों के लिए बेमकसद साबित नहीं हो रही है। कभी फोन न उठने की शिकायत रहती है, तो कभी सूचना मिलने के बाद किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दिए जाने की।
विज्ञापन


ज्यादातर मामलों में त्वरित कार्रवाई की बजाए पुलिस उस समय घटनास्थल पर पहुंचती है, जब बदमाश घटना को अंजाम देकर काफी दूर चले जाते हैं। सिर्फ मामूली वारदातों में ही नहीं, कई गंभीर मामलों में भी पुलिस का यही रवैया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना दुर्घटना होने पर त्वरित पुलिस की सहायता लेने के लिए जिले में न सिर्फ 100 नंबर डायल करने की सुविधा है, बल्कि सीयूजी नंबर 9454417373 के अलावा एक अतिरिक्त बेसिक फोन नंबर 05271-244814 की सुविधा भी उपलब्ध है। इन नंबराें पर आने वाली काल को रिसीव करने के लिए कुल आठ कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसके बावजूद जिले में इस सुविधा का समुचित लाभ दिलाने को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हैं। बीते दिनों ही जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े यूनियन बैंक के समक्ष से एक बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने साढ़े 37 लाख रुपये लूट लिए थे।

घटना की तत्काल सूचना 100 नंबर व सीयूजी नंबर पर पुलिस को दी गई थी। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी थी। यदि समय पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की होती, तो शायद बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ जाते।


बीते दिनों ही बसखारी आजमगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस लगभग आधा घंटा देर से घटनास्थल पर पहुंची थी। जब तक पुलिस पहुंचती स्थानीय लोग घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed