{"_id":"6980dd5f16c1c19d010db56b","slug":"ncc-cadets-launched-a-cleanliness-drive-on-the-banks-of-the-tamsa-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1017-149905-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एनसीसी कैडेट्स ने तमसा नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एनसीसी कैडेट्स ने तमसा नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 02 Feb 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
तमसा नदी के तट पर अभियान के दौरान सफाई करतीं छात्राएं।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को तमसा नदी तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कैडेट्स ने शिवाला घाट, नदी के किनारे और आसपास के क्षेत्रों से गंदगी साफ की।
अभियान का नेतृत्व करते हुए सीटीओ हर्षिता गुप्ता ने नदियों को स्वच्छ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। कैडेट प्रमुख प्रज्ञा मिश्रा ने देशभक्ति, सामाजिक दायित्व और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। सफाई अभियान के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण भी किया। सभासद अजीत निषाद और विकास निषाद ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण के प्रति युवाओं की सजगता और सामाजिक सरोकार को प्रदर्शित करती है। कैडेट शालू, गरिमा, निशा, सोनम, शालिनी, प्रेमलता, मोनिका, मानसी, ऐश्वर्या, श्वेता, प्रियंका और प्रिया ने सक्रिय रूप से भाग लिया।