{"_id":"66c771d4e7817ce0c507960f","slug":"nbsu-will-start-in-katehari-chc-this-week-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120043-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटेहरी सीएचसी में इसी हफ्ते शुरू होगा एनबीएसयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटेहरी सीएचसी में इसी हफ्ते शुरू होगा एनबीएसयू
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी सीएचसी पर इसी सप्ताह नवजात शिशुओं के इलाज के लिए नवजात स्टेबलाईजेशन इकाई (एनबीएसयू) का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे अब नवजात को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं रेफर करना पड़ेगा। अब उनका इलाज सीएचसी पर हो सकेगा।
प्रसव के बाद कई बार नवजात शिशु का वजन सामान्य से कम होता है। कई बच्चे प्रसव के बाद रोते नही हैं तो कुछ बच्चों में पीलिया व अन्य कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में सीएचसी में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था न होने से उन्हें जिला अस्पताल व मेडिकल काॅलेज रेफर करना पड़ता है। ऐसे में कई बार शिशु को इलाज मिलने में समस्या खड़ी हो जाती है। इलाज में देर होने से जान का भी खतरा बना आता है।
अब सीएचसी में एनबीएसयू इकाई शुरू होने से बीमार नवजात को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा। नवजात में पीलिया, लो बर्थ वेट समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित होने पर फौरन इस यूनिट में शिफ्ट कर रेडिएंट वार्मर और फोटोथिरेपी आदि के जरिए इलाज मिल सकेगा। कटेहरी सीएचसी प्रभारी अंकुश वर्मा ने बताया कि वार्ड का निर्माण पूरा कर लिया गया है, इसमें चार मशीनें लगाई गई हैं। बताया कि गत माह सीएचसी पर कुल 55 डिलिवरी हुई थीं। इसमें से आठ बच्चों को परेशानी के चलते जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा वार्ड
सीएचसी पर एनबीएसयू का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसी सप्ताह के अंदर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नवताज शिशु के इलाज के लिए यह यूनिट बहुत ही लाभदायक साबित होगी। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ