फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Sat, 20 Aug 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki
अंबेडकरनगर। शुक्रवार की मध्य रात होते ही समूचा जिला नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की गीतों की धुनों पर गूंज उठा। चारों तरफ जयकारे के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया। झांकी लगाकर सजाए गए पूजा पंडालों से घंट घडिय़ाल के बजने की आवाजें शुरु हो गईं। पुलिस लाइन व सभी थानों में जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मना। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में जन्माष्टमी को लेकर काफी उल्लास दिखा। मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुक्रवार रात जिले में उल्लास के साथ मना। दिन में जहां जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजा कर पूजन अर्चन का दौर शुरु हो गया था। वहीं रात होने के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह और दोगुना हो गया। जगह जगह सजी झाकियों के पंडालों में कीर्तन मंडली गीतों पर झूम रही थी। सभी को इंतजार था मध्य रात का। पुलिस लाइन स्थित मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन

अन्य यजमानों के साथ एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पत्नी के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आसुरी शक्तियों का सर्वनाश करने के लिए हुआ था। भगवान कृष्ण हमारे आराध्य हैं। उनकी जीवन लीला से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पूजन अर्चन के साथ ही सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर जश्र मनाया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थानों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। थानाध्यक्षों ने पूजन अर्चन किया, और प्रसाद वितरित किया। बसखारी थाने में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अकबरपुर व टांडा कोतवाली में भी विशेष आयोजन हुए। अन्य थानों पर भी आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मी व अन्य नागरिकों ने उल्लास से भाग लिया।

पहितीपुर हनुमान मंदिर, कसेरुआ बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झांकी सजायी गई। पूजन अर्चन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सैदापुर बाजार में श्रद्धालुओं ने पंडाल लगाकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजायी। आयोजन में अनंतराम दुबे, जयशंकर, दुर्गा पाण्डेय, रमाकांत दुबे, अंबरीश, दिनेश दुबे, संतोष कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed