फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Naib Tehsildar's driver took bribe, arrested

Ambedkar Nagar News: नायब तहसीलदार के चालक ने ली रिश्वत, गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar's driver took bribe, arrested
अंबेडकरनगर। काम के बदले डेढ़ लाख रुपए ले लेने के आरोप में नायब तहसीलदार भीटी के चालक को डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस से गिरफ्तार करा दिया। निजी चालक के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया। टांडा के पकड़ी भोजपुर निवासी ज्ञानचंद्र का टांडा में भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भीटी से टांडा तहसील गए एक राजस्व अधिकारी के नाम पर अहिरौली थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने रकम ले ली। देवेंद्र भीटी तहसील में नायब तहसीलदार की गाड़ी चलाता है। उसकी गाड़ी अनुबंध पर लगी हुई थी। इसी के चलते उसने अपनी पहुंच का हवाला देते हुए ज्ञानचंद्र से वसूली कर ली लेकिन काम भी नहीं हुआ। उसने पैसा भी वापस नहीं किया। इस बीच ज्ञानचंद्र शनिवार को भीटी पहुंच गए। वहां डीएम अविनाश सिंह ने मामला सुनते ही आरोपी देवेंद्र से पूछा तो उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे वहीं से गिरफ्तार करा दिया। बाद में ज्ञानचंद्र की तहरीर पर भीटी थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया। डीएम ने देर शाम कहा कि सरकारी कार्यालयों को दलाल मुक्त बनाने की कड़ी में यह कड़ा फैसला लिया गया है। सभी कार्यालयों को लेकर इसी तरह की निगरानी और सख्ती बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed