{"_id":"5dcd88138ebc3e549a774ed5","slug":"nagar-panchayat-meeting-ambedkar-nagar-news-lko4922320165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेेश के विरोध में सभासदों ने किया बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेेश के विरोध में सभासदों ने किया बैठक में हंगामा
विज्ञापन
बसखारी। स्थानीय नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। 14 वें वित्त आयोग के धन का डीएम द्वारा गठित समिति के अनुमोदन के बाद कार्य कराए जाने की पहल का सभासदों ने कड़ा विरोध जताया। इससे सभागार में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की बोर्ड बैठक में गुरुवार को 14 वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग व अवस्थापना विकास निधि में उपलब्ध धनराशि को डीएम द्वारा गठित समिति के अनुमोदन के बगैर विकास कार्य न कराए जाने के शासनादेश को लेकर खूब हंगामा हुआ। सभासदों ने इसका कड़ा विरोध जताया। कहा कि इससे नगर के विकास में अवरोध पैदा होगा।
इसके अलावा यह सभासभों के अधिकारों के विरुद्घ है। कहा कि इससे शासन को अवगत कराया जाए, और इस पर पुनर्विचार किया जाए। सभासद अमर सिंह यादव, शिवपूजन, आत्माराम वर्मा ने नगर पंचायत को ओडीएफ घोषित किए जाने पर आपत्ति दर्ज करायी। कहां कि हमारे वार्डों में अभी तक 50 फीसद से कम ही शौचालय बन पाए हैं। ऐसे में नगर को ओडीएफ घोषित करना बेमानी है।
विज्ञापन
बोर्ड में चर्चा के दौरान एमएलसी हीरालाल यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सैय्यद गौस अशरफ ने कहा कि अध्यक्ष के नाम पर यदि कोई घूस या किसी तरह धन लेता है तो इसकी जानकारी दें। संबंधित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर करवाया जाएगा। सभासदों ने बसखारी क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की बात कही। कहा कि इससे आम नागरिकों को काफी मुश्किल हो रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि मौजूदा समय में धनाभाव है। आने वाले समय में इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।