फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: अयोध्या, प्रतापपुर चमुर्खा व यदुवंशी की टीमों ने जीते मैच

Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
NA
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के खेल मैदान में मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को तीन मैच हुए। इसमें अयोध्या कैंट, प्रतापपुर चमुर्खा व यदुवंशी टीम मड़ियवा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन






पहला मुकाबला अयोध्या कैंट व जंगू इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत कर अयोध्या की टीम ने शनि सिंह के 52 व गुड्डू के 33 रनों की शानदार पारी से निर्धारित आठ ओवरों में 98 रन बना लिए।
विज्ञापन





लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंगू इलेवन की टीम ने बल्लेबाज महफूल आलम के 31 व आन के 17 रनों की बेहतरीन साझेदारी से मैच को बराबर कर दिया। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराया गया। जंगू इलेवन ने एक ओवर में 12 रन बना। लक्ष्य का पीछा करते हुए अयोध्या की टीम ने 13 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूसरा मैच अयोध्या व प्रतापपुर चमुर्खा के बीच खेला गया। टॉस जीत कर अयोध्या ने आठ ओवरों में 102 रन बनाए तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापपुर चमुर्खा की टीम ने 103 रन बनाकर मैच जीत लिया।





तीसरा मैच यदुवंशी मड़ियवा व प्रतापपुर चमुर्खा के बीच हुआ। इसमें यदुवंशी की टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान विक्रम यादव, वैभव सिंह व अमरेंद्र यादव आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed