फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: आगजनी के मामले में सपा नेता और छह अन्य दोषमुक्त

Wed, 01 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
NA
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय पीजी कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य से मारपीट के मामले में सपा नेता व ग्राम प्रधान रवींद्र यादव समेत सात आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। इसे लेकर सपा समर्थकों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन





पंडित रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के तत्कालीन प्राचार्य श्यामलाल ने 26 सितंबर 2001 को अतरौलिया थाने में मारपीट व परिसर में आगजनी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन





यह विद्यालय फत्तेपुर नरियांव गांव में स्थित है। घटना के समय नरियांव का थाना क्षेत्र आजमगढ़ जनपद में था। बाद में यह गांव अन्य गांव के साथ अंबेडकरनगर जनपद में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





आगजनी व मारपीट का मामला चूंकि अतरौलिया थाने में दर्ज हुआ था इसलिए उसकी सुनवाई आजमगढ़ जनपद के कोर्ट में चल रही थी।




अब विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी सतीश द्विवेदी ने इस मामले में बुधवार को सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता रजनीकांत यादव, श्रीकांत यादव, जयकृष्ण यादव, रामानंद यादव, इंद्रप्रकाश यादव व रामस्वरूप यादव को साक्ष्यों आदि के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed