{"_id":"63daadbb3b355d5a524f54f3","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-72461-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मूल्यांकन के बकाया भुगतान के लिए मिले 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मूल्यांकन के बकाया भुगतान के लिए मिले 15 लाख
Wed, 01 Feb 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले वर्ष 2018-19 में कॉपियों के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। लगभग एक हजार से अधिक शिक्षकों की 15 लाख से अधिक बकाये की रकम शासन से डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध हो गई है। शीघ्र ही शिक्षकों के खाते में रकमभेज दी जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का वर्ष 2018-19 में मूल्यांकन करने वाले लगभग एक हजार से अधिक शिक्षकों ने बीते दिनों ही डीआईओएस के माध्यम से शासन को पत्र भेजा था।
पत्र में कहा गया था कि उनसे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तो करा लिया गया लेकिन उसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी भी दी थी कि यदि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले भुगतान नहीं हुआ तो परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अब जबकि 16 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं तो इसे देखते हुए गत दिवस ही शासन से मूल्यांकन की 15,85,065 रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। उधर डीआईओएस मनोज गिरि ने बताया कि शीघ्र ही संबंधित शिक्षकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।