फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: डेढ़ लाख के बकाये में नहीं मिल रहा डीजल

Thu, 02 Feb 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 02 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
NA
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। डेढ़ लाख रुपये के बकाये का भुगतान न होने के चलते टांडा सीएचसी को एक वर्ष से पेट्रोल पंप से डीजल नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते कई तरह की वैक्सीन व दवाओं को सुरक्षित रखने के साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार देना चुनौती बन रहा है। जेनरेटर निष्प्रयोज्य पड़ा है।
विज्ञापन






स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी आए भी तो कैसे जब विभाग ही इसके लिए गंभीर नहीं है। आम लोगों को सरकारी अस्पतालों से बेहतर सेवाएं देने का दावा तो किया जाता है लेकिन धरातल पर इसकी हकीकत उलट ही रहती है।
विज्ञापन





हालात ये हैं कि टांडा सीएचसी में करीब 10 माह से डीजल के अभाव में जनरेटर ठप पड़ा है। बिजली बाधित होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत एंटी रैबीज व एंटी वेनम वैक्सीन को सुरक्षित रखने की होती है। मरीजों के उपचार में भी चिकित्सकों व कर्मचारियों को इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





टांडा क्षेत्र की लगभग तीन लाख की आबादी इस सीएचसी से जुड़ी है। प्रतिदिन 350 से अधिक मरीज ओपीडी व इमरजेंसी उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं लेकिन संसाधनों का संकट बेहतर उपचार मुहैया कराने में बाधक बन रहा है।






सीएचसी पर माह में नौ व 26 तारीख को अल्ट्रासाउंड जांच सेवा का लाभ मरीजों को दिया जाता है। इन निर्धारित तिथि को बड़ी संख्या में मरीजों की भारी भीड़ भी जुटती है।



इस दौरान यदि बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो अल्ट्रासाउंड जांच ठप पड़ जाती है। इससे मरीजों को या तो घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मायूस होकर लौटना पड़ता है।







सीएचसी पर 24 घंटे बिजली सुविधा न होने के चलते यहां पर ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक कर्मचारी ने बताया कि कई बार ब्लडबैंक स्थापित करने की कवायद हुई लेकिन बिजली सुविधा ठीक न होने के चलते बाधा उत्पन्न हो जाती है। इससे यहां जिन मरीजों को ब्लड की जरूरत होती है उन्हें दूसरे अस्पताल उपचार के लिए जाना पड़ता है।








स्थानीय रामप्यारे विश्वकर्मा व सुमन आदि ने सीएचसी की बदहाली पर नाराजगी जताई। कहा कि जनरेटर न चलने की वजह से काफी दिक्कत होती है। सरकार को अविलंब डीजल उपलब्ध कराने के साथ ही सीएचसी की अन्य सुविधाओं को भी बेहतर करना चाहिए।








बकाये के भुगतान के लिए पत्र भेजा चुका है। भुगतान न हो पाने के चलते पेट्रोल पंप से अब डीजल नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
-डॉ दिनेश वर्मा, सीएचसी प्रभारी, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed