फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: बसखारी व किछौछा ने जीते क्रिकेट मैच

Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
NA
बसखारी (अंबेडकरनगर)। इल्म इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें एसआरए बसखारी तथा किछौछा की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए। बेहतर प्रदर्शन के लिए कई खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन





शुक्रवार को पहला मुकाबला एसआरए बसखारी तथा जेएम पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें एसआरए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर में टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए।
विज्ञापन





लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएम पब्लिक स्कूल की टीम की शुरुआत खराब रही। ऐसे में पूरी टीम 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।




दूसरा मैच एससी किछौछा व सकरा के बीच हुआ। किछौछा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकरा की पूरी टीम 86 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed