{"_id":"6a7dfc3c6d10623d2c0eea26","slug":"muslims-targeted-in-the-tricolor-march-chants-of-long-live-india-erupted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162834-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तिरंगा यात्रा में मुस्लिमों को साधा, लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तिरंगा यात्रा में मुस्लिमों को साधा, लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
विज्ञापन
बसखारी में मुस्लिम समुदाय के साथ तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। स्रोत आय
अंबेडकरनगर। बसखारी में बृहस्पतिवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के बीच पार्टी की पैठ मजबूत करने की कोशिश नजर आई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी की परंपरागत चुनावी लाइन से इतर मुस्लिम समाज को सीधे साधते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खड़े होने की अपील की। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। यात्रा में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा और कुंवर बासित अली का पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ में मुस्लिम समाज का बड़ा हिस्सा भाजपा को वोट देता रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुस्लिम मतदाता भाजपा के साथ आ सकते हैं तो अंबेडकरनगर और प्रदेश के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुस्लिम समाज अक्सर भाजपा और मोदी-योगी सरकार को हराने के लिए मतदान करता है, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि आवास सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी बड़ी संख्या में मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज भी अब दूसरे राजनीतिक दलों से अलग होकर विकास की राजनीति की ओर देख रहा है।
मदरसे से निकला पांच हजार लोगों का तिरंगा कारवां
संबोधन के बाद मदरसा परिसर से तिरंगा यात्रा निकली। नूरी गली, मुख्य बाजार और बसखारी चौराहे से होते हुए यात्रा जलालपुर रोड तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।