फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   murder of boy

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Tue, 25 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
murder of boy
आलापुर। थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव में हत्या कर युवक का शव फेंके जाने से मंगलवार को सनसनी फैल गई। एसपी, एएसपी व सीओ ने घटना स्थल का जायजा लेकर परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बाहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो सन्न रहे गए। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आसपास के गांव के ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। आलापुर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह व दरोगा श्रीकांत ने युवक की पहचान का प्रयास किया तो कुछ देर में ही सफलता मिल गई। उसकी पहचान लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित लखनीपट्टी गांव निवासी अभिमन्यु के 22 वर्षीय पुत्र रंगेश के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवारीजन भी आ गए। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र व सीओ जगदीश लाल टम्टा ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। युवक की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हो रही थी। उसके गले व चेहरे आदि पर कई निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसके पिता अभिमन्यु रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। यहां रंगेश अपने भाई व माता के साथ रहता था। परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि रंगेश रात में लगभग 11 बजे तक अपने घर पर था। वह देर रात तक मोबाइल का प्रयोग कर रहा था। इसके बाद वह घर से कब निकला किसी को पता नहीं चला। सुबह उठने पर परिवारीजनों ने नदारद पाया तो खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसका शव मिलने की खबर आ गई। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों ने घटना के किसी कारण की जानकारी होने से इंकार किया। बाद में पुलिस ने रंगेश के भाई अभिषेक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया। एसओ नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना में खुलासा सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed