फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader murdered in Ambedkar Nagar UP

यूपी: बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Jul 2019 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकर नगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
BSP leader murdered in Ambedkar Nagar UP
बसपा नेता रामचंदर को गोली मारी - फोटो : Amar Ujala

व्यापार मंडल के जिला संरक्षक व बसपा नेता रामचंदर जायसवाल (50) को शुक्रवार दोपहर गोली मार दी गई। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह शुकुलबाजार स्थित अपनी आढ़त पर मौजूद थे। एक बाइक पर आए तीन बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल बसपा नेता को लेकर परिवारवाले बसखारी सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


बाद में शव लेकर घर पहुंचे परिवारवालों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व एक विद्यालय को घटना की वजह बताते हुए इस पर तत्काल ताला लगाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने इस बीच नामजद तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। बाद में डीएम व एसपी ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपियों से थाने में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


रामडीह सराय मूल निवासी रामचंदर शुक्रवार दोपहर बाजार के अपने आवास के सामने दूसरी पटरी पर स्थित अपने श्री साईं धर्मकाटा पर पहुंचे थे। वे वहां आराम करने के लिए तख्त पर लेटे हुए थे कि तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उस समय आढ़त में कोई और मौजूद नहीं था। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। घायल बसपा नेता को लेकर परिवारीजन सीएचसी बसखारी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर वापस शुकुलबाजार पहुंचे, जहां तब तक स्थानीय व आसपास के क्षेत्र से जुड़े लोगों की भारी भीड़ जुट चुकी थी। इसी बीच पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिवारीजनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी होने तक शव देने से इंकार कर दिया।

वहीं, बार-बार एक स्कूल में तत्काल ताला लगाने की मांग भी कर रहे थे। उनके अनुसार, इसी विद्यालय की शिकायत के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने परिवारीजनों को काफी समझाया-बुझाया। उन्हें बताया कि तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। ऐसे में लगभग चार घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव देने को तैयार हो गए। पुलिस ने शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामले में रामचंदर के छोटे भाई जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने भगवानदास मौर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक भरौचा बसखारी निवासी शिवप्रकाश मौर्य व उनके भाई नरोत्तम मौर्य और भरौचा के ही सत्यप्रकाश मौर्य के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed