फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder accused arrested

Ambedkar Nagar News: दो लोगों की हत्या का आरोपी अहिरौली में गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली पुलिस ने बदायूं के निकसू यादव व राधा की हत्या के एक आरोपी को शुक्रवार को हाथपाकड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदाल व खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। इस घटना में एक आरोपी अभी फरार फरार है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के रहने वाले निकसू और उसकी सहयोगी राधा की हत्या एक सितंबर की रात में पैसे के लेनदेन को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कर दी गई थी। राधा का शव अयोध्या के महराजगंज तथा निकसू का शव अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई गांव में गन्ने के खेत में मिला था। अभियुक्तों ने शव को बोरे में भर कर फेंका था। निकसू के भतीजे सुबोध कुमार ने बदायूं के नन्हे सिंह यादव, महराजगंज के तालुकदार व अटवाई के संतराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हें को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार कर लिया था। तालुकदार व संतराम की पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच अहिरौली पुलिस ने शुक्रवार को संतराम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद संतराम को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed