फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Municipality is ready to deal with waterlogging

Ambedkar Nagar News: जलभराव से निपटने के लिए नगर पालिका तैयार

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipality is ready to deal with waterlogging
नगर पालिका में मौजूद मडपंप। 
अंबेडकरनगर। नगर में बारिश के चलते होने वाले जलभराव को रोकने के लिए नगर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। जल निकासी के लिए पंपिंग सेटों की मरम्मत करा दी गई है। बारिश में अकबरपुर में कुछ स्थानों पर जलभराव की आशंका है। जलभराव से निपटने के लिए सुपरवाइजर समेत अन्य सदस्यों का दल भी बनाया जा रहा है, जो सूचना मिलने पर उससे निपटने के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन

अधिक बारिश होने पर नई सड़क अयोध्या रोड, मीरानपुर, कलेक्ट्रेट, पटेल नगर, टांडा रोड, रोडवेज व शहजादपुर आदि स्थानों पर जलभराव होता रहा है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका अकबरपुर ने पांच मडपंप, जिसमें तीन बड़े व दो छोटे, सेक्शन मशीन व दो अन्य छोटी गाड़ियों के अलावा ट्रैक्टर को तैयार रखा है। रेलवे पटरियों के नीचे से गुजरे साइफन की भी सफाई कराई जा रही है। र
विज्ञापन

ईओ बीना सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में पालिका के कुछ हिस्सों में जलभराव हो जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किल होती है। इस बार पालिका ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed