फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mumbai Police arrested the accused of fraud of Rs 44 lakh

Ambedkar Nagar News: 44 लाख की ठगी के आरोपी को मुंबई पुलिस ने दबोचा

Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrested the accused of fraud of Rs 44 lakh
टांडा (अंबेडकरनगर)। मुंबई पुलिस ने बुधवार देर शाम इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के अमेदा सरैया गांव में दबिश देकर मुंबई में ज्वैलर्स की दुकान से 44 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी नितेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर महाराष्ट्र चली गई।
विज्ञापन

मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन के दरोगा महेंद्र खांगल अपने दो साथी कांस्टेबल अभिजीत और कांस्टेबल सदानंद भावसार के साथ बुधवार को इब्राहिमपुर थाने पहुंचे। बताया कि अंधेरी पुलिस थानाक्षेत्र के बी साह ज्वैलर्स की दुकान पर इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के अमेदा सरैया गांव निवासी नितेश तिवारी अपने दो अन्य साथियों के साथ कई वर्षों से काम करता था। पांच अगस्त 2023 से 20 नवंबर 2023 के बीच दुकान से कई बार में 545 ग्राम सोना चोरी किया, इसके बाद वहां से भाग निकले। बाजार में कुल कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसी मामले में नितेश व उसके साथियों के खिलाफ मुंबई की अंधेरी पुलिस स्टेशन में ठगी, चोरी समेत अन्य धाराओं में दो जनवरी 2024 को केस दर्ज हुआ। खुफिया पुलिस ने इस बीच उसके गांव में मौजूद होने की जानकारी दी। इसके बाद इब्राहिमपुर व मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर अमेदा सरैया गांव से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि मुंबई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed