फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mother-in-law killed in road accident, daughter-in-law injured

सड़क हादसे में सास की मौत, बहू घायल

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law killed in road accident, daughter-in-law injured
महरुआ। थाना अंतर्गत सिलावट गांव के निकट बुधवार अपराह्न ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। इस बीच घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न रामनगर कर्री चपरा निवासी रमावती (50) अपनी बहू माला (28) व पुत्र गुलाब के साथ बाइक से महरुआ जा रही थी। बाइक गुलाब चला रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी इसी थाना अंतर्गत सिलावट गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना में रमावती व माला को चोटें आईं, जबकि गुलाब बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमावती को मृत घोषित कर दिया। माला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed