{"_id":"62e1802cfb6115218a186914","slug":"mother-in-law-and-jethani-including-husband-imprisoned-in-dowry-murder-ambedkar-nagar-news-lko6414594136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत सास व जेठानी को कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति समेत सास व जेठानी को कारावास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज हत्या के लिए आरोपी पति को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सहअभियुक्त सास व जेठानी को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों पर न्यायाधीश ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आदेश में कहा है कि जुर्माने की रकम का 50 प्रतिशत वादी को बतौर प्रतिकर दिया जाए। यदि जुर्माने की रकम न अदा की गई तो आरोपियों को एक-एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
वर्ष 2015 में टांडा कोतवाली क्षेत्र के कोडरा निवासी राजेश कुमार ने सम्मनपुर थाने में केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी भतीजी गीता (21) का विवाह दो वर्ष पहले सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल गांव निवासी इंद्रेश राजभर के साथ हुआ था। सामर्थ्य के अनुसार दहेज आदि भी दिया गया था। इसके बावजूद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। तीन नवंबर को उसे पति इंद्रेश, सास संतराजी व जेठानी बदामा ने जलाकर मार दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा। इन दिनों पति जेल में निरुद्ध था जबकि सास व जेठानी जमानत पर रिहा थे। सत्र परीक्षण के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिलीप सिंह ने न्यायालय के समक्ष आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं गवाह प्रस्तुत किया। न्यायाधीश अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने पति समेत तीनों आरोपियों को सजा सुनाई। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।