फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   mother Brahmacharini and Cndragnta were worshiped

पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी व चंद्रघंटा

Sat, 09 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
mother Brahmacharini and Cndragnta were worshiped
अंबेडकरनगर के शिवालय घाट स्थित काली मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी व तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। भोर से शुरू हुआ पूजन-अर्चन का दौर देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों में बज रहे देवी गीत भक्तों के उत्साह को बढ़ाने में सहायक हो रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नवरात्र पर्व की धूम दिखी। कई देवी मंदिरों में शाम के समय भक्तों ने देवी जागरण भी किया। सभी देवी मंदिरों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। शनिवार को नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी व तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। भोर से ही घरों व मंदिरों में चहल-पहल तेज हो गई। लोग सुबह ही स्नान कर मंदिरों व घरों में पूजन-अर्चन में व्यस्त दिखे। मंदिरों में भक्तों का रेला मध्याह्न करीब तक आता रहा।वहीं शाम होने के साथ ही एक बार फिर देवी मंदिर गुलजार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के टांडा रोड स्थित देवी मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर, पहितीपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर व गायत्री मंदिर परिसर समेत अन्य देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने अपनी आराध्य देवी मां ब्रह्मचारिणी व चंद्रघंटा की आराधना की।

आस्था है कि मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्त होती है। ब्रह्मचारिणी ही ब्रह्मलोक की संचालिका है। सृष्टि का विस्तार करने वाली इस मां की स्तुति करने से परिवार में सुख समृद्धि व शांति आती है।

 शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र पर्व को लेकर उल्लास दिखाई दिया। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे व तीसरे स्वरूप की आराधना की। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्तों में व्रत को लेकर काफी उत्साह दिखा।

देवी मंदिरों पर बज रहे गीतों से माहौल और भक्तिमय बना रहा। नवरात्र का उल्लास टांडा, आलापुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, महरुआ, मालीपुर जहांगीरगंज व बसखारी आदि क्षेत्रों में भी दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर भी शनिवार को भक्तों से गुलजार दिखे।


सामूहिक दुर्गा पाठ का आयोजन कई मंदिरों पर हुआ। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में विशेष पूजा-अर्चना के अलावा मंदिरों में भी पहुंचकर शीश नवाया। देवी मां के भक्त रविवार को मां के चतुर्थ स्वरूप की आराधना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed