फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Morning heat and humidity, heavy rain in the afternoon

Ambedkar Nagar News: सुबह गर्मी और उमस, दोपहर में झमाझम बारिश

Wed, 01 Jul 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Morning heat and humidity, heavy rain in the afternoon
जलालपुर नगर पालिका के जाफराबाद उस्मानपुर वार्ड में बरसात होने पर सड़क पर हुआ जल भराव। संवाद
अंबेडकरनगर। दिन में निकली धूप और उमस के बीच बुधवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में मुश्किल उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश के बाद भी बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप ने दोपहर तक लोगों को परेशान किया। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ ही देर में मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से राहत मली। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया। हालांकि बारिश में शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव ने लोगों की राह रोक दी। अकबरपुर के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को पानी के बीच होकर आना-जाना पड़ा। टांडा मार्ग, बसखारी मार्ग और गांधी नगर, कलेक्ट्रेट व विकास भवन में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद ज्यादातर स्थानों से पानी निकल गया, लेकिन गड्ढों वाली सड़कों पर लंबे समय तक जलभराव बना रहा, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि ने बताया कि शहर में व्यापक जलभराव की स्थिति नहीं हुई। निरीक्षण के लिए टीमों को भेजा गया है। जहां पानी भरा है वहां, जलनिकासी के लिए समुचित उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और दुकानों में घुसा गंदा पानी
जलालपुर नगर पालिका परिषद के जाफराबाद उस्मानपुर वार्ड 18 में बुधवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मोहल्ले व सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात के कारण नालियों से निकलने वाला गंदा पानी घरों में घुस गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वार्ड के रहने वाले असगर, राजा हसन, अब्बास, सुरेश व भोला मिस्त्री ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यह समस्या सामने आती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने व नालियों की नियमित सफाई न किए जाने से गंदा पानी घराें तक घुस जाता है। कटेहरी क्षेत्र के अन्नावा स्थित श्रवण क्षेत्र मार्ग पर बुधवार को हुई बारिश से दुकानों में पानी भर गया। लोगों ने बताया कि नाली पाट लिए जाने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बारिश का पानी व नाली का गंदा पानी सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस रहा है

कलेक्ट्रेट के गेट पर भरा पानी
बुधवार हुई बारिश के साथ कलेक्ट्रेट के गेट पर पानी भर गया। इससे इधर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की ओर इसकी जलनिकासी की अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण बरसात में गेट पर पानी भर जाता है जिसे बाद में पालिका के पंप से बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed