फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than 10 bighas of wheat crop burned in the fire

Ambedkar Nagar News: आग में 10 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जली

Fri, 10 Apr 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
More than 10 bighas of wheat crop burned in the fire
 बसखारी के बीबीपुर गांव में आग से जलकर राख हुई गेहूं की फसल। संवाद
अंबेडकरनगर। बसखारी के बीबीपुर, जहांगीरगंज के विश्वनापुर और मखदुपुर में गेहूं के खेत में आग लगने से 10 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बसखारी संवाद के मुताबिक बीबीपुर में दोपहर दो बजे के करीब सियाराम के खेत से आग की लपटे निकलने लगी। हवा तेज होने के चलते आग में देखते ही देखते दो बीघा गेहूं जला गया। आग में जोखू की डेढ़ बीघा फसल व रणविजय की एक बीघा कटी गेहूं की फसल जल गई। अचानक हवा का रुख आबादी की तरफ मुड़ गया और प्रेमनाथ का छप्पर भी आग की चपेट में आ गया। दो घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज संवाद के मुताबिक विश्वनाथपुर में शुक्रवार की दोपहर में किसान राजेंद्र मिश्र के खेत के बगल में लगे ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। हवा तेज होने से आग फैल गई और राजेंद्र व उनके भाई महेंद्र की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं विजय, अजीत व पप्पू की एक बीघा फसल भी आग में नष्ट हो गई। मखदूपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान अजय सिंह का दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर संवाद के मुताबिक जलालपुर के मगुराडिला सरई स्थित आरकेवी ईंट भट्ठे पर ईंट पकाने के लिए रखे सरसों के भूसे में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग की लपटे निकलने लगीं। भट्ठे से चंद दूरी पर गेहूं की तैयार फसल बचाने के लिए ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर बाद एक दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed