फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Money power, public power, intelligence is immense, without voting all is useless

धन बल जन बल बुद्धि अपार, मतदान बिना सब बेकार

Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Money power, public power, intelligence is immense, without voting all is useless
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मतदान दिवस नजदीक आने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी मतदान जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम अब जोर पकड़ते नजर आने लगे हैं। गुरुवार को जिले के अलग अलग स्थानों पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बच्चों की मदद से गांवों में मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाल कर सभी से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इस दौरान धन बल जन बल बुद्धि अपार, मतदान बिना सब बेकार का नारा खासा लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन

मतदाताओं को उनके वोट की ताकत के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि उन्हें पूरी निष्पक्षता व निडरता के साथ मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करना चाहिए। तभी एक सुशासन देने वाली मजबूत सरकार बन सकेगी। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गयी जागरूकता रैली में शामिल लोगों ने सभी से देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर गांव में गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकली। शाहपुर में महिलाओं ने आओ सरकार बनाए, मतदान कर कर्तव्य निभाए का नारा भी लगाया। रैली में शामिल छात्राएं मतदाताओं की जागरूक के लिए हाथों में स्लोगन युक्त तख्ती लेकर चल रही थी। टांडा, कटेहरी, भीटी, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज व भियांव आदि क्षेत्रों के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र मतदाताओं को सभी चुनावों में पूरी निष्ठा के साथ मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed