{"_id":"69a1dd0aaa110859ec0bf319","slug":"money-demanded-in-the-account-fir-against-four-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-151658-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाते में मंगवाई रकम, चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाते में मंगवाई रकम, चार के खिलाफ एफआईआर
Fri, 27 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम मंगवाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने सूरज तिवारी, जेपी, परवेज और हमजा के खिलाफ साइबर ठगी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टांडा के पूरा विश्राम निवासी अफरोज आलम के मुताबिक एक माह पूर्व इकडल्ला निवासी उनका दोस्त आयुष उपाध्याय उनके घर अपने साथ सूरज तिवारी नाम के व्यक्ति को लेकर आया था। सूरज ने अफरोज से बाहर से कुछ रुपये मंगवाने के लिए बैंक खाता खुलवाने की बात कही। उस पर विश्वास कर अपना आधार कार्ड दे दिया। जांच में पता चला कि अमन तिवारी के खाते में 95,116 रुपये और आलोक के खाते में लगभग चार लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। इस गिरोह के मुख्य सरगना जेपी, परवेज, हमजा और सूरज तिवारी बताए जा रहे हैं। यह गिरोह नए सिम कार्ड के जरिए लोगों से बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी से प्राप्त राशि मंगवाता था। साइबर थाना प्रभारी रंधा सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर सूरज, जेपी, परवेज और हमजा के खिलाफ साइबर ठगी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।