फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Modi and Yogi changing Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश को बदल रहे मोदी व योगी

Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi changing Uttar Pradesh
अंबेडकरनगर के गौहन्ना में आयोजित भाजपा की जनसभा को सम्बोधित करते एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अकबरपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को बदल रहे हैं, जबकि बुआ व बबुआ आतंक, भ्रष्टाचार व परिवारवाद को बढ़ावा देने के साथ ही एक-दूसरे की टांग खींचने में जुटे हैं। मोदी व योगी की जोड़ी ने ही यूपी की अर्थव्यवस्था को देश में दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया है। विकास कार्य अब तेजी से यूपी में हो रहे हैं। इसे देखते हुए इस बार भी आम लोग भाजपा के साथ खड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौहन्ना में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपा पर खूब बरसे। कहा कि बबुआ ने सिर्फ आतंकवाद दिया। आतंकियों व भ्रष्टाचारियों की मदद सपा सरकारों में की गई। भाजपा ने आम लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चलाया है। सपा ने गुंडों को नेता व मंत्री बना दिया, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि सभी गुंडे अंदर हो गए। सपा की सरकार में भ्रष्टाचार, परिवारवाद व आतंक का बोलबाला था, लेकिन अब मोदी व योगी आतंक एवं भ्रष्टाचार का सर्वनाश करने आए हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हो सका, वह आपका क्या होगा। उन्होंने राहुल का साथ लिया, तो कांग्रेस खत्म हो गई। बसपा का साथ पकड़ा, तो बसपा समाप्त हो गई। अब जयंत चौधरी की बारी है। श्रवण कुमार की तपोस्थली का जिक्र करते हुए अखिलेश को घेरा। कहा कि उन्हें श्रवण कुमार की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रहा। तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के हक में भाजपा ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया, तो उसका भी सपा ने विरोध किया। अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा कहे जाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। कहा कि बाबा का मतलब अंधेरे में उजाला लाने वाला होता है। अखिलेश व सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रामभक्तों पर उन्होंने गोली चलवाई, जबकि अब भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बसपा की खिंचाई करते हुए कहा कि उसमें तेजी से टूटन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पहले के वर्षों में देश में महामारी होने पर भारत टीके के लिए दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाए रहता था, लेकिन भारत ने कोरोना में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ही टीके बनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, अकबरपुर प्रत्याशी धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, राजितराम त्रिपाठी, ज्ञानसागर सिंह, भाजपा नेता मनोज गुप्त, युवा नेता आदर्श चौधरी, शुभम अग्रहरि सारस्वत व निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय आदि मौजूद रहे।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मध्य प्रदेश के सीएम ने सभा में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की दशा में व्यापक सुधार हुआ है। सिंचाई, आवास, राशन, सड़क निर्माण जैसे क्षेत्र में क्रांति आई है। 25 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाए गए, तो 51 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना यूपी में हुई। विकास कार्यों का लाभ गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। अखिलेश ऐसे विकास कार्यों के बारे में सोच तक नहीं सकते। उन सबने सिर्फ लूटने का काम किया है। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों व कमजोर वर्गों का सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया। पूछा, क्या बबुआ ने कभी गरीबों को घर दिए। कहा जिनके पास मकान नहीं है, उन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed