{"_id":"5e762b448ebc3e6fd10017ef","slug":"mob-ambedkar-nagar-news-lko5147447180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सामान की खरीदारी को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सामान की खरीदारी को उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फोटो-28, अंबेडकरनगर के अयोध्या मार्ग पर जनता कर्फ्यू के पूर्व किराने की दुकान पर लगी ग्राहकों की भी
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले शनिवार को उपभोक्ताओं में दैनिक प्रयोग होने वाली जरूरी सामग्रियों की खरीददारी को लेकर होड़ मची रही। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में किराना की दुकानों व मेडिकल स्टोरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से आह्वान किया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरी सामग्रियों, दूध व दवाओं की कोई कमीं नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में वे सामान्य ढंग से ही जरूरी सामानों की खरीददारी करें, जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो।
आगामी 22 मार्च दिन रविवार को जनता कर्फ्यू के आह्वान के बीच नागरिकों को आशंका है कि इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इटली, फ्रांस समेत अन्य देशों की तरह यहां भी लॉक डॉउन की आशंका नागरिकों को सता रही है। ऐसे में इसे देखते हुए उपभोक्ता शनिवार को बड़ी संख्या में निकलकर संबंधित बाजारों में पहुंचे और बढ़ चढ़कर दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। सबसे अधिक भीड़ किराना की दुकानों व मेडिकल स्टोरों पर दिखाई दी।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में शनिवार को लगभग पूरे दिन ऐसा नजारा दिखा। किसी ने दाल, तो किसी चावल, आटा व तेल खरीदने पर अधिक ध्यान दिया। अकबरपुर के अनंतराम वर्मा ने कहा कि उन्होंने दाल, नमक समेत अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की है। यदि लॉक डॉउन जैसी दशा उत्पन्न होती है, तो इससे घर वालों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक शशांक वर्मा ने बताया कि सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी है। ज्यादातर उपभोक्ता सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार की दवाएं ले रहे हैं। उधर एडीएम पंकज वर्मा ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सामान्य ढंग से जरूरी सामानों की खरीददारी करें। आवश्यक वस्तुओं की जिले में किसी भी प्रकार से कमीं नहीं होने दी जाएगी।