{"_id":"6afddd434363458f850dc577","slug":"mlas-grandson-accused-of-splitting-students-head-open-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169424-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विधायक के नाती पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विधायक के नाती पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सपा विधायक रामअचल राजभर के नाती पर एक छात्र को डंडे से पीटकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घायल छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अकबरपुर के रघुराजीपुरम निवासी शशिभूषण उपाध्याय के मुताबिक, उनका बेटा अमरज्योति उपाध्याय 16 नवंबर को कोचिंग पढ़ने गया था। दोपहर बाद वह कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान बसखारी मार्ग पर भानमती उत्सव लॉन के सामने रामअचल राजभर के नाती डब्लू ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और छात्र के साथ गाली-गलौज करने लगा।
छात्र ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। आरोप है कि पिटाई के बाद युवक ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
शशिभूषण के अनुसार, मामले में पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया गया लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना में विधायक के नाती का नाम सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विधायक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।