फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLA Anita's reputation at stake in Jahangirganj block

जहांगीरगंज ब्लॉक में दांव पर विधायक अनीता की प्रतिष्ठा

Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLA Anita's reputation at stake in Jahangirganj block
जहांगीरगंज। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जहांगीरगंज विकास खंड में प्रमुख पद पर प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया को अपना समर्थन दिया है। वहीं कम्हरिया गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता कनौजिया निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। इनके समर्थन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह चुनाव की कमान संभाले हैं। दोनों प्रत्याशी एक ही गांव के होने के कारण चुनाव काफी रोचक हो गया है। विधायक अनीता कमल का गृह ब्लॉक होने के कारण यहां पर विधायक की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह का जहांगीरगंज के प्रमुखी पद पर लंबे समय तक कब्जा रहा है। अरविंद सिंह स्वयं प्रमुख होने के साथ पत्नी प्रभा सिंह को जीत दिलाने में सफल रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2011 में विनीता कनौजिया को निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत दिला चुके हैं। वर्ष 2016 में यह सीट पिछड़ा वर्ग पुरुष होने के कारण अरविंद सिंह समर्थक लक्ष्मण निषाद, सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मराज यादव से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

इस सीट पर इस बार सपा चुनाव के बाहर है। सपा समर्थित प्रत्याशी मीरा गौतम पारिवारिक कार्य दिखाकर मैदान से बाहर हो गई हैं। चुनाव भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया व निर्दल प्रत्याशी विनीता कनौजिया के बीच होगा। विधायक अनीता कमल का गृह ब्लॉक होने के चलते भाजपा प्रत्याशी के साथ उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर है। नामांकन के समय दोनों प्रत्याशियों की ओर से शक्ति प्रदर्शन भी किया गया था। भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए गांव निवासी सोनू सिंह भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed