फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mission power is seen in MNREGA too

मनरेगा में भी मिशन शक्ति की दिखने लगी झलक

Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mission power is seen in MNREGA too
अंबेडकरनगर के जलालपुर में मिशन शक्ति के तहत मनरेगा में बढ़ायी जा रही महिलाओं की भागीदारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। अब मनरेगा में भी मिशन शक्ति की झलक दिखने लगी है। विकास खंड जलालपुर के अंतर्गत महिला मजदूरों को काम से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति करके महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जलालपुर विकास खंड अंतर्गत आने वाली सभी 115 ग्राम पंचायतों में महिला मेट को नियुक्त करके उनका प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। सप्ताह भर पहले से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत 19 ग्राम पंचायतों की 477 महिलाओं को रोजगार भी दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जलालपुर विकास खंड में कुल 115 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही महिलाओं की मनरेगा में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करने किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम भी करा रही हैं। विकास खंड की 19 ग्राम पंचायतों में इन महिला मेटों की निगरानी में मनरेगा के तहत विकास कार्य शुरू हो चुका है। अब तक इस मिशन शक्ति अभियान के तहत विकास खंड की 477 महिलाओं को मनरेगा से जोड़कर उन्हें काम दिया रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड के पक्खरपुर में 29, मंगुराडिला में 22, रामपुर दुबे में 19, रुदौली माफी में 14, उफरौली में 26, गौरा महमदपुर में 27, भस्मा में 35, देवरहा हुसैनपुर में 45, मालीपुर में 22, अस्ताबाद में 18, आजनपारा में 34, रुकुनपुर कासिमपुर में 17, गौसपुर ककरहिया में 19, बैरागल में 40, रुकनपुर में 13, भदोही में 47, टिकरी में 25, अशरफपुर मझगवां में 10 और करमैनी में 17 महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत मनरेगा में रोजगार दिया जा रहा है। महिला मजदूरों को कार्यस्थल पर पेयजल व आया की सहूलियत भी दी जा रही है। एपीओ मनेगा आलोक पांडेय ने बताया कि लगातार कार्य स्थल की निगरानी की जा रही है। मजदूरों को काम देने के साथ ही भुगतान पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना को बनाया जा रहा प्रभावी
शासन के निर्देश पर मनरेगा में भी मिशन शक्ति को प्रभावी बनाया जा रहा है। महिला मेटों की नियुक्ति से महिला मनरेगा मजदूरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस योजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। सभी पंचायत अधिकारियों को निर्देश है कि वह इस योजना पर गंभीरता से काम करें।
- एके पांडेय, बीडीओ जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed