फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mischief in the name of spiritual treatment in Kichhachha

किछौछा में रूहानी इलाज के नाम पर युवती से दुष्कर्म

Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mischief in the name of spiritual treatment in Kichhachha
बसखारी। रूहानी इलाज के नाम पर युवक सात माह तक एक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने की जानकारी होते ही वह भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाया और जानकारी हासिल की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र की एक युवती बीते फरवरी माह में रूहानी इलाज के लिए विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर मिला आजमगढ़ जनपद के एक युवक ने इलाज के नाम पर उसे अपनी जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा। लगभग सात माह तक दुष्कर्म करने के बीच वह गर्भवती हो गई। वह इन दिनों चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी युवक को हुई, तो वह भाग खड़ा हुआ। युवती ने इसकी शिकायत बसखारी थाने में की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया। इस बीच युवती की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस से न्याय न मिलने पर उसने 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इससे हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को पीड़िता को थाने बुलाया। मामले की जानकारी प्राप्त की। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed