{"_id":"66d0a84234e209452309bd1b","slug":"minority-department-issued-final-notice-to-45-defaulters-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-120363-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 45 बकायेदारों को अल्पसंख्यक विभाग ने जारी किया अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 45 बकायेदारों को अल्पसंख्यक विभाग ने जारी किया अंतिम नोटिस
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कार्यालय पर काम करते कर्मचारी -संवाद
अंबेडकरनगर। टर्म लोन योजना के तहत चार करोड़ से अधिक की राशि दबाए बैठे 45 बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर राशि जमा किए जाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
रोजगार समेत अन्य कार्यों के लिए टर्म लोन योजना के तहत लगभग तीन दशक पहले 137 लोगों ने ऋण लिया था। इसमें 45 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कुल चार करोड़ 31 लाख 97 हजार 935 रुपये ऋण लिया। संबंधित लोगों को ली गई राशि किस्त के रूप में वापस करनी थी। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित टर्म लोन योजना के तहत ली गई राशि को लोग वापस नहीं कर रहे हैं।
ज्यादातर छोटी राशि लेने वालों ने रकम जमा कर दी लेकिन चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दबाए बैठे 45 बड़े बकायेदारों ने सुध नहीं ली। विभाग ने समय-समय पर संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया लेकिन इसके बाद भी जमा करने को लेकर संबंधित लोगों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसे देखते हुए अब विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम ने बताया कि 45 बड़े बकायेदारों को अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर ली गई राशि जमा कर दें। यदि समय रहते राशि नहीं जमा की गई तो आरसी की कार्रवाई की जाएगी।