फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Minor overflows, 10 bigha crop submerged

Ambedkar Nagar News: माइनर उफनाई, 10 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 22 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Minor overflows, 10 bigha crop submerged
रामपुर रामपट्टी के रामवृक्ष के आलू के खेत भरा नहर का पानी।
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के रामपुर रामपट्टी गांव में माइनर में अचानक पानी छोड़े जाने से वह उफना गई और 10 बीघा फसल जलमग्न हो गई। आलू के खेत में पानी भर जाने से किसानों का काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर की सिबलीपुर-अमरौला माइनर से छह से अधिक गांव के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। चार माह पूर्व सिंचाई विभाग ने पलई रामनगर से रामपुर गांव तक नहर में सफाई का कार्य कराया। इसके आगे के हिस्से में सफाई नहीं कराई गई। बृहस्पतिवार की रात माइनर में शारदा नहर से पानी छोड़ा गया। रामपुर के पास माइनर से पानी उफनाकर खेतों में भरने लगा। रामवृक्ष के आलू के खेत में पानी भर गया। इसके अलावा छह किसानों के सरसों, मसूर आलू के खेत में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

रामपुर रामपट्टी गांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग को कई बार माइनर की समस्या से अवगत कराया गया है। बावजूद इसके, कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। अधिशासी अभियंता एके दिवाकर ने बताया की पानी रोक दिया गया है। जल्द से जल्द इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed