{"_id":"e9086bc751bcb78693d82f48dd32b94d","slug":"mining-inspector-assaulted-beaten-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन निरीक्षक पर हमला, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन निरीक्षक पर हमला, चालक को पीटा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन लोगों ने पिटाई कर बाइक से भाग रहे हमलावरों को रोकने के लिए घेराबंदी का प्रयास भी नहीं किया। मामले में निरीक्षक व उनके चालक ने राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इस बीच टीम ने ढोली इटौरीपुर घाट से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इटौरी ढोलीपुर में अवैध खनन रोकने के लिए खनन निरीक्षक सुभाष ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। उनके साथ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस लाइन से छह सशस्त्र सिपाही भी गए थे। एक निजी वाहन से इन सभी सिपाहियों को लेकर वे राजेसुल्तानपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
घाट पर वाहन से उतर कर खनन निरीक्षक सिपाहियों के साथ आगे बढ़ने वाले ही थे कि इसी बीच खनन माफिया के गुर्गे वहां बाइक से पहुंचे और वाहन चालक बृजेन्द्र की पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही गुर्गों ने खनन निरीक्षक की तरफ बढ़कर उन पर भी लाठी डंडों से हमले के लिए दौड़े लेकिन उनके साथ पुलिसकर्मियों को देख वे सब बाइक पर बैठककर भाग निकले।
विज्ञापन
चालक की पिटाई के दौरान पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे। भाग रहे हमलावरों को रोकने के लिए न तो उन्होंने हवाई फायर किया गया और न ही घेराबंदी कर उलको पकड़ने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ चन्द्रभान यादव मौके पर पहुंचे ।
टीम ने मौके से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की जिसे सीज कर दिया गया। घटना को लेकर वाहन चालक बृजेन्द्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने तथा खनन निरीक्षक द्वारा अवैध खनन करने के दो अलग अलग केस राजेसुल्तानपुर थाने में दर्ज कराए गए हैं।
खनन निरीक्षक ने किराए पर लिए गए वाहन के चालक की पिटाई तथा खुद पर हमले के प्रयास को स्वीकार किया है। बताया कि अलग अलग तहरीर देकर केस भी दर्ज कराए गए हैं। एसओ चन्द्रभान यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।