फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Micro plan should be ready to fulfill the goal of plantation

पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कराने को तैयार हो माइक्रो प्लान

Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Micro plan should be ready to fulfill the goal of plantation
अंबेडकरनगर। पौधारोपण कार्य का लक्ष्य पूरा कराने को माइक्रो प्लान तैयार होगा। इसमें पौधरोपण के लिए गड्ढों को खोदने की जगह गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, पौधों को कहां से प्राप्त करना है तथा पौधा किसके द्वारा लगाया जाएगा, का पूरा विवरण पहले से तय होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दी। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित माइक्रो प्लान जल्दी तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत से कहा कि पौधरोपण करने के लिए आपस में समन्वय बनाकर माइक्रोप्लान बनाएं। डीएम ने डीएफओ को निर्देश दिया कि पौधरोपण के लिए सभी के साथ बैठक करके ही माइक्रो प्लान को तैयार कराया जाए ताकि बाद में किसी भी तरह की खामी सामने न आए। तैयार प्लान के आधार पर संबंधित अधिकारी पौधरोपण के लिए समय रहते जगह चिह्नित कर गड्ढा खुदवाने का इंतजाम सुनिश्चित करा ले। पौधरोपण के लिए पौधा वन विभाग से नि:शुल्क प्राप्त होगा। जहां तक हो सके गड्ढा खुदवाने का कार्य मनरेगा से कराएं।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि वन विभाग को 14 लाख 61 हजार 240, ग्राम विकास विभाग को 10 लाख 60 हजार 800, राजस्व विभाग को 1 लाख 20 हजार 720, पंचायती विभाग को 1 लाख 20 हजार 720, नगर विकास विभाग को 16 हजार 680, लोक निर्माण विभाग को 7 हजार 920, कृषि विभाग को 3 लाख 92 हजार 148, पशुपालन विभाग को 3 हजार 600, सहकारिता विभाग को 4 हजार 800, उद्योग विभाग को 6 हजार 120, ऊर्जा विभाग को 2 हजार 880, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 2 हजार 412, बेसिक शिक्षा विभाग को 2 हजार 412, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 4 हजार 200, उच्च शिक्षा विभाग को 15 हजार 960, श्रम विभाग को 2 हजार 400, स्वास्थ्य विभाग को 6 हजार 240, परिवहन विभाग को 2 हजार 400, उद्यान विभाग को 1 लाख 33 हजार 745, गृह विभाग को 5 हजार 160 पौध रोपने का का लक्ष्य दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीएफओ एके कश्यप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed