फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Message of virtuous conduct and humanity delivered at the Satsang.

Ambedkar Nagar News: सत्संग में दिया सदाचार और मानवता का संदेश

Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Message of virtuous conduct and humanity delivered at the Satsang.
कटेहरी। क्षेत्र के दुल्लापुर स्थित शिव बाबा में शुक्रवार को बाबा जयगुरुदेव की 38 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध एवं आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के तहत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा पकंज महाराज ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है और इसका सदुपयोग अच्छे कर्म, भजन और सत्संग के माध्यम से करना चाहिए।
विज्ञापन

शरीर नश्वर है इसलिए जीवन को सही दिशा देने के लिए सदाचार और आध्यात्मिक मार्ग अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। चरित्र ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं के लिए नामदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जयगुरुदेव संतमत के जिला अध्यक्ष जोखन राम, राम लखन, सत्यपाल पाल, पिंटू शुक्ला, अजय सिंह, वीरेंद्र यादव, व अन्य उपस्थित रहे। जनजागरण यात्रा का अगला कार्यक्रम शनिवार को कटेहरी के ग्राम हृदयपुर में आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह आठ बजे से सत्संग व नामदान कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed