{"_id":"64b6d15c69dc8417740144f8","slug":"message-of-cleanliness-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-447-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने चलाया स्वच्छता अभियान।
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्वच्छ किछौछा, क्लीन किछौछा अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने मंगलवार को झाड़ू लगाकर वार्डवासियों को क्षेत्र में साफ सफाई रखने का संदेश दिया। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ मखदूमनगर वार्ड में पहुंचकर गलियों में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वह वह अपने घर व आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने में पूरा सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि हमें न सिर्फ अपने घर को वरन आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ व सुंदर रखना चाहिए। इससे न केवल इलाके का माहौल सकारात्मक होता है वरन गंदगी के कारण फैलने वाली कई तरह की बीमारियों को रोकने में भी प्रभावी मदद मिलती है। सभी से अपील की कि घर से निकलने वाला कूड़ा कचरा नाले व नालियों में न फेंके। इससे बरसात में जल निकासी बाधित होने की समस्या से बचा जा सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी से प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग भी न करने की अपील की। इस अवसर पर विनोद गुप्त, गोलू, हरिओम गुप्त, दस्तगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी मौजूद रहे।