{"_id":"659ae12311c71bafc50a9317","slug":"meritorious-and-farmers-honored-in-gramarshi-mahotsav-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9091-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्रामर्षि महोत्सव में हुआ मेधावियों व किसानों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्रामर्षि महोत्सव में हुआ मेधावियों व किसानों का सम्मान
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। पंडित रामकुमार पांडेय ग्रामोद्योग आश्रम पीजी कॉलेज वीरसिंहपुर सरैया में रविवार को 16वां ग्रामर्षि महोत्सव उल्लास से मनाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 14 लोगों को ग्रामर्षि गौरव दिया गया जबकि अच्छी खेती के लिए 15 किसानों को भी सम्मानित किया गया। ग्रामर्षि सुरभि पत्रिका का भी विमोचन हुआ।
महाविद्यालय परिसर को महोत्सव के लिए भव्य ढंग से सजाया गया था। एनसीसी के कैडेट्स ने जगह-जगह कमान संभाल रखी थी। आकर्षक मार्च पास्ट के जरिए अतिथियों का स्वागत हुआ। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने ग्रामर्षि रामकुमार पांडेय के योगदान को अतुलनीय बताया। शिक्षा क्षेत्र में तेजी से होते विस्तार और सुधार पर प्रकाश डाला।
डीएम अविनाश सिंह ने विकास पथ पर जिले के तेज गति से अग्रसर होने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी प्रमुख काम होते दिखेंगे। कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे भव्य आयोजन सुखद अनुभूति कराते हैं। एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि शिक्षा व खेल में युवाओं को आगे बढ़ते रहना है। एमएलसी ने अपनी घोषणा के अनुरूप जिलास्तरीय जूनियर व प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले तीन ब्लाक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
आयोजक डॉ. अनुपम पांडेय ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, प्राचार्य डॉ. राकेशचंद्र तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, मलखान सिंह, एसडीएम भीटी जयशंकर पाठक व डॉ. प्रभुनरायन सिंह आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय परिसर में देर शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी शुभारंभ हुआ।