{"_id":"2630ddb7189abc6ad3d67f2926a12a9c","slug":"mercury-rolled-down-sun-became-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, बेदम हुई धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, बेदम हुई धूप
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के चलते शुक्रवार को भी लोगों को गलन भरी ठंड से जूझना पड़ा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक धूप नहीं निकली। इसके बाद धूप तो निकली लेकिन उसका कोई खास असर ठंड पर नहीं दिखा। सबसे ज्यादा मुश्किल पछुआ हवा से हुई।
विज्ञापन
बढ़ती कड़ाके की ठंड से जहां आम जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों की रौनक पर भी असर पड़ा। दोपहर तक जहां बाजारों में भीड़ नहीं रही। शाम होने के साथ ही सन्नाटा छा गया। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग बाजारों तक पहुंच रहे हैं। ठंड का असर चाय पान की दुकानों पर भी साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ठंड की सबसे अधिक मार गरीब तबके के लोगों पर पड़ रही है। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर पर्याप्त अलाव न जलवाए जाने से रिक्शा चालकों को खासी मुश्किल हो रही है। रिक्शा चालक या तो स्वयं अलाव की व्यवस्था करते हैं, या फिर ठिठुुरने को विवश होते हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले रिक्शा चालक चंटू व मनोहर ने बताया पेट पालने की मजबूरी के चलते ही ठंड में भी रिक्शा चलाना पड़ रहा है। अकबरपुर बस स्टेशन के निकट ठंड से कांप रहे रिक्शा चालक जियालाल यात्रियों के आने का इंतजार कर रहे थे। अलाव न जलवाए जाने को लेकर उन्होंने ने भी नाराजगी जाहिर की।