{"_id":"6500a6cbdb7e6ba3970f0194","slug":"mental-patients-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3072-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मानसिक रोगियों का सही समय पर इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मानसिक रोगियों का सही समय पर इलाज जरूरी
Tue, 12 Sep 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मानसिक रोग से बचाव के तौर तरीके व उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी ने कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है लेकिन समय पर सही इलाज से इससे छुटकारा पाना पूरी तरह संभव है।
उन्होंने कहा कि उदास रहना, आत्महत्या की प्रवृत्ति, नींद न आना, घबराहट, बेचैनी, अधिक सोचना, आत्मविश्वास की कमी, बेवजह अपने को दोषी मानना व चिड़चिड़ापन आदि लक्षण दिखे तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि रोगियों की पहचान कर उन्हें समय से इलाज मिल सके।