फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mehndi craze among married women, crowd in beauty parlor

Ambedkar Nagar News: सुहागिनों में मेहंदी का क्रेज, ब्यूटी पार्लर में रही भीड़

Sat, 19 Oct 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mehndi craze among married women, crowd in beauty parlor
दुकान पर साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार को चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों व्रत का पारण करेंगी। इसे लेकर एक दिन पहले शनिवार को करवाचौथ पर्व का उल्लास चरम पर दिखा। बाजारों में खरीदारी की धूम रही तो वहीं ब्यूटी पार्लर पहुंच महिलाएं खूब सजीं संवरीं।
विज्ञापन

हाथों में आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवाने व साज शृंगार के लिए सुबह से ही महिलाओं का ब्यूटी पार्लर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहा। कोई पति पत्नी की फोटो की डिजाइन बनवा रही थीं तो कई महिलाओं ने चांद व चलनी की फोटो मेहंदी द्वारा हाथों पर बनवाया।
विज्ञापन

साज शृंगार के बीच महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्रियों की खूब खरीदारी भी की। अकबरपुर नगर में सराफा व्यावसायी वीरेंद्र सेठ ने कहा कि गत वर्ष से अधिक संख्या मेंं महिलाओं ने आभूषण की खरीदारी की। कपड़ा व्यावसायी हाजी जमाल व राजेश गुप्ता ने कहा कि सिल्क की साड़ी के साथ ही बनारसी साड़ी की भी मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर में ब्यूटी पार्लर संचालक संगीता ने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार अधिक महिलाएं मेहंदी लगवाने व शृंगार करवाने के लिए आईं। इंद्रलोक कॉलोनी निवासी गौरी ने कहा कि पर्व के दिन 12 से अधिक महिलाओं ने बुकिंग की है। उन्हें उनके घर जाकर उन्हें सजाना संवारना है। इसमें ज्यादातर नवविवाहिता हैं। बसखारी बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली रीता ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व का उल्लास बढ़ा है।


बेसब्री से है इंतजार
अकबरपुर की डॉ सपना कटियार ने कहा कि शनिवार को ही ब्यूटी पार्लर जाकर न सिर्फ मेहंदी लगवाया बल्कि अन्य तैयारियां भी पूरी कर लीं। अब बेसब्री से उस पल का इंतजार है जब चांद देखने के बाद पति के हाथों व्रत का पारण करें। जगदीशपुर की प्रीति सिंह ने कहा कि पर्व से संबंधित सभी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली। हाथों में मेहंदी भी लगवा ली। अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र की सोनी सिंह ने बताया कि उन्होंने सिल्क की साड़ी के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाले सोने के आभूषण की खरीदारी की है। शनिवार को ही मेहंदी लगवाने का काम भी पूरा कर लिया। अकबरपुर निवासी डॉ. अंजलि ने बताया कि पर्व के उल्लास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते कई दिनों से इसे लेकर तैयारियां कर रहे थे। शनिवार को इसे पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed