फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Meeting

रामनगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सौंपा एक करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव

Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meeting
राजेसुल्तानपुर। रामनगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक गुरुवार को गहमागहमी के बीच आयोजित हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करीब एक करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव दिया। इसमें सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई व सर्व शिक्षा अभियान पर काम कराने की मांग हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में कई ग्राम पंचायत सचिवों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाया। कहा कि क्षेत्र के विकास में कई अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। इससे आम जनमानस को सरकारी योजाओं का लाभ तत्परतापूर्वक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को रामनगर ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख संगीता देवी ने की। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार से जो भी धनराशि शासन से मिलेगी, उसे गांव के विकास में लगाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। क्षेत्र में समुचित विकास का कार्य न होने व कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आक्रोश जाहिर किया। कहा कि कई ग्राम पंचायत अधिकारियों का कार्य व्यवहार ठीक नही है। इससे क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करीब 1 करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव दिया है। इसमें सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई, सर्व शिक्षा अभियान आदि पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने अपने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि सचिव द्वारा अनुचित कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बब्लू ने कहा कि कर्मचारी जनप्रतिनिधि दोनों विकास की एक कड़ी होते हैं। दोनों लोगों को सामंजस्य बना करके ही काम करना चाहिए। यह दोनों आपस में विवाद करेंगे तो विकास कार्य ठप हो जाएगा। स्वास्थ विभाग, पशु विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, रत्नाकर, मोहम्मद असलम खान, संगीता गोस्वामी, राजबहादुर, भीमलाल कनौजिया, वेदप्रकाश, पिंटू व बसंत यादव आदि ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed