{"_id":"648373b78c7800674d04c524","slug":"meeranpur-and-shahzadpurs-electricity-stalled-ambedkar-nagar-news-c-13-1-280293-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मीरानपुर व शहजादपुर की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मीरानपुर व शहजादपुर की बिजली ठप
Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार की आबादी गर्मी से हुई बेहाल, पानी के लिए भटके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मीरानपुर मोहल्ले की लगभग पांच हजार आबादी को बृहस्पतिवार रातभर बिजली नहीं मिल पाई। लगभग 13 घंटे बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल हुई। शहजादपुर में बार-बार ट्रिपिंग व कई घंटे आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। यही हाल अकबरपुर नगर के कई अन्य मोहल्लों का भी है।
नगर के तमसा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे अचानक केबल जल गई। इससे तमसा मार्ग, अयोध्या मार्ग समेत इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ता जिम्मेदारों को फोन मिलाते रहे, लेकिन रात में गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी।
शुक्रवार सुबह भी लोगों को राहत नहीं मिली। नतीजतन लोग पानी के लिए भटकते रहे। दोपहर बाद गड़बड़ी दूर हुई तो आपूर्ति बहाल हो सकी। दो दिन पहले बुधवार रात भी तमसा मार्ग पर ही केबल जल गई थी जिसे बृहस्पतिवार दोपहर दुरुस्त किया जा सका था।
विज्ञापन
वहीं, नगर के शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, इंद्रलोक कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी, सराफा मंडी, शहजहांपुर, अबदुल्लापुर, पंडाटोला, व शिक्षक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में प्रतिदिन होने वाली अनियमित कटौती ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।
नहीं बदले जा रहे जर्जर तार
जर्जर तारों व उपकरणों को बदला नहीं जा रहा है। दूसरी तरफ कर्मचारियों की कमी भी आड़े आ रही है। अकबरपुर नगर में कम से कम एक दर्जन अतिरिक्त लाइनमैन की तैनाती की जरूरत है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता नरेंद्र व गौरव ने कहा कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। इसी का नतीजा है कि तीन दिन के अंदर दो बार केबल जल गई। रमेश व संजय ने कहा कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। इसका समाधान होना चाहिए।
वर्जन
तमसा मार्ग पर केबल जल गई थी। शुक्रवार को कर्मचारियों की टीम ने उसे दुरुस्त कर दिया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
अनूप कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता, अकबरपुर