{"_id":"68fe67844e3f153b0c00b5fa","slug":"medicines-were-found-at-some-places-and-investigations-could-not-be-conducted-at-others-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144240-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कहीं पर मिली दवाएं तो कहीं पर नहीं हो सकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कहीं पर मिली दवाएं तो कहीं पर नहीं हो सकी जांच
Sun, 26 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्हरिया में रोगी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
अंबेडकरनगर। रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें रोगियों ने उपचार कराया। वहीं मरीजों को कहीं पर दवाएं तो मिल गई लेकिन कहीं पर जांच की सुविधा नहीं मिली।
शासन की ओर से भले ही स्थानीय स्तर पर मरीजों की जांच व विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज का दावा किया जा रहा हो, लेकिन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत दावे से बिल्कुल इतर है। ज्यादातर पीएचसी पर मरीजों को जांच की सुविधा नहींं मिली। विशेषज्ञ नहीं बल्कि आयुष चिकित्सक एलोपैथिक इलाज कर मरीज को घर भेज देते हैं। मेले में उचित इलाज न मिलने के कारण मरीजों का भी मोहभंग हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
केस एक
हजपुरा क्षेत्र के सिकंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाके साहनेमऊ गांव के रहने वाले इकबाल अस्पताल में दवा लेने आए थे। उन्हें काफी दिनो से शुगर की समस्या है। वह अस्पताल में जांच कराने आए थे, लेकिन जांच नहीं हो सकी। बताया कि लैब टेक्नीशियन देवेश प्रशिक्षण पर हैं इसके कारण जांच नहीं हो पाएगी। वहीं केंद्र प्रभारी अयोध्या ड्यूटी में है। वहीं उन्हें बिना जांच के दवा लेकर वापस लोटना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस दो
क्षेत्र के दाऊदपु गांव के रहने वाले रामप्रताप को बुखार के साथ चक्कर आ रहा था। जिसकी दवा लेने के लिए वह अस्पताल गए थे जहांं पर दवा तो मिल गई है, लेकिन जांच नहीं हो पाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी पीएचसी पर रही समुचित व्यवस्था
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों को रहने के निर्देश हैं। इसके बाद भी अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पीएचसी पर दवाओं की समुचित व्यवस्था है।
डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ