{"_id":"63b3dfa35ed9197e6a3997bb","slug":"medical-students-closed-the-opd-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar: मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, कॉलेज प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar: मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, कॉलेज प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग
Tue, 03 Jan 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:26 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ओपीडी बंद करवा दी और प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से रोका गया। इससे उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
ओपीडी बंद कराकर सामने खड़े छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में नाराज छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ओपीडी बंद करा दी। नतीजा यह हुआ कि दूरदराज से इलाज कराने आए मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इससे पहले सोमवार आधी रात के बाद तक छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज गेट पर ही धरना देकर प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जानबूझकर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम करते हुए उन्हें परीक्षा देने से रोका गया। इसी के चलते आधा दर्जन छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भर्ती तक कराना पड़ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोहरे और गलन से यूपी में जनजीवन बेहाल: कानपुर सबसे ठंडा, मौसम विज्ञानी बोले- नए रिकॉर्ड बनाएगी ठंड
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रांतीय अध्यक्षों का कद भी तय करेगी भारत जोड़ो यात्रा, अयोध्या को संतों को भी किया गया आमंत्रित
मंगलवार को ओपीडी बंद कराने के साथ ही मेडिकल छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बड़ी तादाद में एकजुट छात्र-छात्राएं ओपीडी के पास जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि अब प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई होने तक वह सब चुप नहीं रहने वाले हैं।