फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical examination of the victim was not completed even in three days

तीन दिन में भी पूरा नहीं हुआ पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण

Thu, 14 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical examination of the victim was not completed even in three days
अंबेडकरनगर। तीन दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों की लापरवाही दरिंदगी की शिकार किशोरी पर भारी पड़ रही है। तीन दिन से लगातार अस्पताल तक की दौड़ के बाद परीक्षण की प्रक्रिया पूरी न हो पाना पीड़िता की परेशानी और चुनौती दोनों बढ़ा रहा है। संवेदनशील मामला होने के बाद भी बरती जा रही ढिलाई से अब किशोरी को लगातार चौथे दिन भी एक्स-रे कराने के लिए जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। गुरुवार को चिकित्सकीय परीक्षण को पहुंची किशोरी की सिर्फ अल्ट्रासाउंड जांच ही हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को हुए अपहरण के बाद तीन युवकों ने पीड़िता को अपनी बर्बरता का शिकार बनाने के बाद बेहोशी की हालत में सोमवार को निजी अस्पताल के बाहर फेंक दिया था। इस मामले में परिजनों की गुहार के बाद पीड़िता मंगलवार को सुबह 10 बजे बसखारी थाने पहुंची थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी व परिजनों के साथ किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचने में दोपहर दो बज चुके थे। ऐसे में उसे बिना किसी चिकित्सकीय परीक्षण के लौटना पड़ा। हालांकि इस संवेदनशील मामले पर यदि पीड़िता के साथ मौजूद पुलिसकर्मी थोड़ा भी अतिरिक्त प्रयास करते तो मंगलवार को ही किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन बिना परीक्षण लौटी किशोरी बुधवार को दूसरे दिन भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंची तो यहां सिर्फ कुछ जांच करने के बाद अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे जांच के लिए गुरुवार को फिर बुलाया गया। 14 जुलाई को पीड़िता भाई के साथ फिर परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची तो सिर्फ अल्ट्रासाउंड जांच ही हो सकी। अब उसे एक्स-रे की जांच के लिए शुक्रवार को फिर बुलाया गया है।

तलब की जाएगी रिपोर्ट
इस मामले में सभी जिम्मेदारों से जरूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में आगे से ऐसी ढिलाई न बरती जाए। सभी पीड़ितों का उपचार अथवा चिकित्सकीय परीक्षण का कार्य पूरी प्राथमिकता पर कराया जाना चाहिए।
सैमुअल पॉल एन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed