{"_id":"5b6657f507c71d26eea34943316fc278","slug":"mass-replication-caught-in-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का भंडाफोड़
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया है। जयराम वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज नाउसांडा में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर के भीतर के एक कमरे से छापेमारी के दौरान इसी विषय से जुड़े 43 पन्ने बरामद हुए।
डीआईओएस द्वारा की गई छापेमारी में ये गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद केंद्र व्यवस्थापक को लिखित तौर पर कड़ी चेतावनी जारी की गई। डीआईओएस ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत छानबीन कराई जा रही है। उधर, डीआईओएस द्वारा अकबरपुर कोतवाली में पांच शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को नकल के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा को सूचना मिली कि जयराम वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज नाउसांडा में जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा है, उनकी कॉपियां बगल में स्थित एक हॉस्टल में लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
टीम के सदस्य सुरेशलाल श्रीवास्तव हॉस्टल गए जबकि अन्य सदस्य परीक्षा केंद्र चले गए। हॉस्टल के भीतर तो किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन जब परीक्षा केंद्र के भीतर टीम ने छापेमारी की, तो वहां संगठित नकल की पोल खुल गई।
परीक्षा कक्ष के भीतर तो सबकुछ ठीकठाक मिला, लेकिन उसके बगल में खाली पड़े एक कक्ष में भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र से संबंधित 43 पन्ने बिखरे पड़े मिले। उन्हें देखने से ऐसा लग रहा था, जैसे कि टीम के आने की खबर मिलते ही उन्हें परीक्षा कक्ष से निकालकर खाली पड़े कक्ष में फेंका गया हो।
टीम ने जब इन पन्नों को पकड़ा, तो वहां शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के चेहरे का रंग फीका पड़ गया था। टीम ने बरामद सभी 43 पन्नों को कब्जे में लेने के साथ ही प्रकरण के लिए केंद्र व्यवस्थापक रामलखन को कड़ी चेतावनी दी। दोबारा ऐसा नहीं होने की हिदायत भी दी। टीम इसके बाद वापस लौट आई।
डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक छानबीन कराई जा रही है। वहां की जो स्थिति थी, वह आपत्तिजनक थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। आगे की छानबीन के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। इस बीच केंद्र व्यवस्थापक ने नकल के आरोपों से इंकार किया है। कहा कि, पूरी सख्ती के बीच परीक्षा कराई जा रही है।
उधर, एक दिन पहले परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर डीआईओएस ने अकबरपुर कोतवाली में जिन पांच शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर दी थी, उनके विरुद्ध भी 24 घंटे बाद केस दर्ज नहीं हो सका। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन विभागीय जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण केस दर्ज नहीं हो पाया है। जैसे ही वह रिपोर्ट मिलेगी, केस दर्ज कर लिया जाएगा।